महाराजगंज, जनवरी 17 -- महराजगंज, निज संवाददाता। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह में गलन व पछुआ हवाओं ने लोगों को परेशान किया, पर मौसम के साफ होने के बाद धूप निकलने पर लोगों की समस्याएं कम हो गई। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में तैनात मौसम वैज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विझोभ सक्रिय है, जिससे गलन हावी है। 23 जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। लगातार दिन में धूप होने से मौसम तेजी से बदल रहा है। लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते गलन बनी हुई है। लोगों का कहना रहा कि इस तरह का मौसम कुछ दिनों तक रहा तो फरवरी महीने में ठंड भागने में देर नहीं लगेगी। कृषि विज्ञान केन्द्र बसुली के मौसम वैज्ञानी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.