अमरोहा, फरवरी 26 -- गजरौला, संवाददाता। मौसम के बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंड बढ़ने से बुखार, सर्दी-जुकाम और बदन दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात यह है कि सीएचसी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को 539 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी में किया गया, जिसमें से 200 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। गजरौला सीएचसी के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लगी है। बुधवार को सीएचसी में 539 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित मरीज दवा लेने पहुंचे। सीएचसी में उपचार कराने पहुंचे मरीजों ने बताया कि कई दिनों से बुखार ठीक नहीं हो रहा है। बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग और युवा भी इसकी चपेट में हैं। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.