देवरिया, अगस्त 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। खानपान में गड़बड़ी और दूषित पानी के सेवन से बच्चे बीमार हो रहे हैं। वायरल, बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण तेज बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सांस से पीड़ित हो रहे हैं। इस समय महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में भी भीड़ हो रही है, वहीं पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड में बेड भर जा रहे हैं। मरीजों के बढ़ने पर एक बेड पर दो-दो बच्चों का उपचार करना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। गंभीर मरीजों को स्वस्थ होने में करीब पांच से सात दिन का समय लग जा रहा है। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम का प्रभाव मौसम बदला है। बारिश के बाद तेज ...