मौसम में बदलाव से मरीज बढ़े
नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, राजेश शर्मा। एक हफ्ते से अधिक समय से मौसम में बदलाव के कारण जिला अस्पताल के फिजिशियन के पास मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार, सर्दी-जुकाम के सबसे अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल में गुरुवार को ओपीडी में 3055 मरीज इलाज के लिए आए, इसमें 800 से अधिक मरीज फिजिशियन के पास आए थे। इन मरीजों को बुखार, पेट में दर्द, सर्दी-जुकाम, आदि की परेशानी थी। इसके अलावा स्त्री रोग, हड्डी, नेत्र रोग, ईएनटी आदि चिकित्सकीय विभागों में मरीजों की संख्या काफी रही। कुत्ता काटने पर 75 लोगों ने एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। दूसरी और तीसरी खुराक लगवानेवालों की संख्या 142 रही। 12 मरीजों का आंखों का ऑपरेशन किया गया।ओरल स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनपिछले महीने की 20 तारीख से चल रहे राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.