रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण की समस्या बढ़ी है। इस प्रकार के मरीज काफी संख्या में सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ है। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों मौसम बार-बार बदल रहा है। इसीलिए मौसम में सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। रात को सोते समय पंखा न चलाएं। बाहर की तली-भुनी चीजें न खाएं। बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर रखें। दिक्कत बढ़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...