आगरा, फरवरी 17 -- जनपद में मौसम परिवर्तन के बाद लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। दिन में चटख धूप व सुबह-शाम सर्दी से लोग सर्दी, खांसी व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सांस रोगियों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। सरकारी, निजी अस्पतालों में बुखार व सांस के रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1138 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण बुखार व सांस के रोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित 230 रोगियों का उपचार किया है। बुखार से पीड़ित रोगियों में 12 वर्ष से कम उम्र के 90 रोगी हैं। बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच कराई गई है। सांस रोग से पीड़ित 137 रोगी उपचार के लिए आए। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 56 रोगी हैं। सांस रोगी से पीड़ित...