रामपुर, मार्च 24 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के रोगी अधिक सामने आ रहे हैं। वहीं गले में संक्रमण और आंखों में लालपन की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें और बाहर की चीजों को खाने से बचें। आंखों का धूल मिट्टी से बचाव करें और बाहर निकलें तो चश्मा पहन लें। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि इन दिनों मौसम बदल रहा है। इसीलिए मरीज बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...