रामपुर, मार्च 26 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार, खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं वहीं गले में संक्रमण होने से भी लोगों को दिक्कत आ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बार-बार बदल रहा है, इसीलिए लोग अपनी सेहत को ध्यान रखें। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना का कहना है कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टाक बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...