सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। फरवरी माह का पहला पखवाड़ा बीत रहा है। मौसम में बदलाव भी शुरू हो गया है। सुबह-शाम ठंड का अहसास बना है, लेकिन दोपहर के वक्त गुनगुनी धूप नुकसानदायक साबित हो रही है। मौसम में यह बदलाव सेहत के लिए खतरनाक है। इस मौसम में लापरवाही से दिक्कतें बढ़ी हैं। चिकित्सकों की राय है कि अभी शरीर से ऊनी वस्त्र को कम न करें और मौसम को लेकर अलर्ट रहें। दरअसल, तराई में पड़ रही कड़के की ठंड धीरे-धीरे खत्म हो गई है। फरवरी माह का पहला पखवाड़ा बीतने को है, लेकिन सुबह व शाम के वक्त ठंड बनी है। इस ठंड के बीच दोपहर के वक्त धूप भी निकल रही है। यह धूप कभी गुनगुनी तो कभी-कभी चटकादर हो जा रही है। इसमें लापरवाही करने वाले मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शोहरतगढ़ सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्जुन यादव ने बताया कि फरवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.