मधेपुरा, अप्रैल 1 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। वायरल फीवर के साथ ही लोग अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। छोटे बच्चों में जॉन्डिस की शिकायत भी पाई जा रही है। सदर अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को इलाज कराने के लिए मरीजों कि लंबी कतार लगी रही। ओपीडी के शिशु रोग कक्ष में चिकित्सक मरीजों से घिरे नजर आए। शिशु रोग कक्ष में ज्यादातर मरीज जॉन्डिस और लूज मोशन से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा सीजनल बीमारी से पीड़ित इलाज कराने ओपीडी पहुंचे। बच्चों का इलाज कर रहे डॉ. श्याम नंदन कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीज जॉन्डिस और लूज मोशन से पीड़ित पाए गए। उन्होंने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए लोगों को खान -पान एहतियात बरतना चाहिए। जॉन्डिस से पीड़ित मरीजों को जहां तक संभव को पपीता, फल, कद्दू आदि आहार में शामिल...