अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर भारत में मौसम और हवा, दोनों का मिजाज तेजी से बिगड़ रहा है। शीतलहर ने जहां एक ओर दिसंबर की शुरुआत में ही गलन भरी सर्दी ला दी है, वहीं दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दिल्ली से लेकर यूपी तक ऐसा माहौल बन गया है कि लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों में लिपटने के बावजूद ठिठुर रहे हैं। साथ ही प्रदूषित हवा से आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर और तेज हुआ है। इसी के साथ धुंध और प्रदूषण की परतें इतनी घनी हो चुकी हैं कि सुबह सड़कें देर तक धुंध में ढकी रही। कई इलाकों में दृश्यता कम होने से ट्रैफिक भी प्रभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.