आगरा, जनवरी 23 -- मौसम ने एक बार फिर करवट बदलने से दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शुक्रवार की दोपहर बाद तेज सर्द हवा व बूंदाबांदी ने लोगों को ठिठुरन का एहसास कराना शुरू कर दिया है। शहर व कस्बों के बाजारों में जैसे ही आसामन में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई तो लोग घरों की ओर रूख कर गए। शाम के समय आसामन में हुई गड़गड़ाहट के बीच हुई बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सर्द तेज हवा की वजह से लोगों को सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया। दोपहर बाद बूंदाबांदी व शाम के समय हल्की बारिश के बीच आसमान में गड़गड़हट से किसान परेशान हो उठे। मौसम के करवट बलदने का असर बाजारों में भी साफ दिखाई दिया। सर्दी बढ़ते ही लोग अपने घरों में चले गए। शाम बजे से ही आसमान में काले बादल छाना शुरू हो गए। विगत दिनों लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.