चित्रकूट, मार्च 27 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में शुक्रवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव के साथ मुख्यालय कर्वी समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। राजापुर इलाके में बारिश के दौरान ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को काफी नुकसान बताया जा रहा है। खेत-खलिहानों में कटी पड़ी फसल भींग गई। जबकि पकी खड़ी फसल बारिश व तेज हवा के चलते गिर गई है।शुक्रवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आने लगा था। आसमान में बादल छाने से धूप हल्की रही। दोपहर बाद घने बादल छाने के साथ बारिश की संभावना दिखने लगी थी। शाम को मुख्यालय कर्वी के अलावा मानिकपुर, भरतकूप, पहाड़ी, सरैंया, रैपुरा, मऊ आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबकि राजापुर इलाके में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस इलाके में बारिश अधिक होने की जानकारी मिली है। करीब एक घंटे तक तिरहार क्षेत्र के लमियारी, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.