आगरा, अप्रैल 13 -- आंधी व बारिश के बाद मौसम में अब फिर से बदलाव होना शुरू हो गया है। जिले में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचते ही लोगों को तपिशभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में तेज धूप से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। तेज धूप में घर से बाहर निकलें तो बदन को ढकें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने के लिए शीतल पेयपदार्थों का सेवन करें। रविवार को मौसम साफ होने के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के तीसरे साप्ताह में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। जिसकी वजह से लोगों को सूरज के तल्ख तेवर का एहसास कराएंगे। गुरुवार से अधिकतम तापमान बढ़ना शुरू होगा और शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी...