शामली, अप्रैल 6 -- नीरज भार्गव शामली। जिला अस्पताल में मौसम के उतार चढ़ाव के चलते मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। क्योंकि अब मौसम में कभी तेज गर्मी कभी एक दम से तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गले में खरास, खांसी बुखार, खांसी, जुकाम,के अलावा उल्टी, दस्त, के करीब 20 फीसदी मरीज बढ़ गए है। जिसके चलते सोमवार को जिला अस्पताल में करीब डेढ़ हजार से अधिक मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए गए।जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में एक हजार के करीब मरीजों के ओपीडी पर्च बन जाते है। जिनका ईजाल ओपीडी कक्षों में बैठे चिकित्सक मरीजों की रोग जांच कर करते है। वहीं सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगनी शूरु हो गई। देखते ही देखते 10 बजे तक पर्चे बनवाने के लिए मरीजों की लम्बी लम्बी कतारे पर्चा ओपीडी के बाहर लग गई। बता दे कि सोमवार को जिला अस्पताल में ...