अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा। शुक्रवार सुबह से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। उधर मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। गेहूं की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वहीं मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। तेज हवा के चलने से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अमरोहा जनपद में 72 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की खेती की जा रही है। गेहूं की अगेती फसल पक कर तैयार हो गई है। एक-दो दिन में क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य शुरू होने वाला है। वहीं पछेती फसल में एक सप्ताह बाद कटाई कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.