पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को धूप-छांव का खेल चलता रहा। हालांकि दोपहर बाद कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मंगलवार एवं गुरुवार के लिए येलो अर्लट जारी किया गया है, जबकि बुधवार को ओरेंज अर्लट जारी किया गया है। इन तीन दिनों में बारिश,हवा,मेघगर्जन,व्रजपात की संभावना बनी हुई है। इन तीन दिनों में किसानों को फसल कटाई को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सोमवार को 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवाओं के परस्पर प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.