मौसम में नरमी से मिली राहत, तेज धूप से दिक्कत
बलिया, मई 27 -- बलिया, संवाददाता। कुछ दिनों की तल्खी के बाद मौसम की नरमी से लोगों को राहत मिली है। दिन में तेज धूप से दिक्कत जरूर हो रही है, लेकिन रात में पूरवा हवा से लोगों को राहत मिल रही है। पिछले चार दिनों में तापमान भी चार से पांच डिग्री तक कम हो गया है।पिछले एक पखवारे से धूप, गर्मी और उमस से लोग बिलबिला रहे थे। दिन में घर से बाहर निकला दूभर हो गया था। हालत यह हो गयी थी कूलर-पंखे तक हाथ खड़े दे रहे थे। इसके चलते लोग हीटवेव का शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे थे। सड़क दोपहर में सूनी पड़ जा रही थी और शहर और चट्टी-चौराहा पर सन्नाटा पसरा रह रहा था। रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि सोमवार को इसमें कमी हो गयी। मंगलवार को तापमान घटकर अधिकतम 37 और न्यूनतम 27 पर पहुंच गया। बुधवार को अधिकत तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.