रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। मौसम में तेजी के साथ हो रहे परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लोग खांसी, बुखार, सिर में दर्द और पेट दर्द जैसी तकलीफों से जूझ रहे हैं। जिसका असर जिला अस्पताल पर पड़ा है। बीते सात से 10 दिनों में जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी दोनों में मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। इमरजेंसी में पांच प्रतिशत तो ओपीडी में 10 प्रतिशत तक भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। फरवरी तक जिला अस्पताल की ओपीडी में जहां 600 के करीब पर्चे बन रहे थे, वहीं अब ओपीडी 800 के करीब पहुंच रही है। इसी प्रकार से इमरजेंसी में भी हर रोज 150 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। नतीजन, ओपीडी और इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इमरजेंसी में इस समय चार बेड ही खाली हैं। 20 पर मरीज भर्ती हैं। इसी प्रकार ग...