मधेपुरा, मई 6 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता । मौसम में उतार - चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ लगा है। सर्द- गर्म मौसम के कारण लोग सीजनल बीमारियों की चपेट में आने लगे। अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम में सीजनल मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है। सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। वहीं रजिस्टे्रशन काउंटर पर मरीजों की कतार लगी रही। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुष्क मौसम के बीच कभी बारिश हो रही है तो कभी धूप। पारा लुढ़कने के कारण रात में पंखा चलाने पतले चादर की आवश्यकता महसूस हो रही है। दूसरी ओर धूप निकलने पर जलन महसूस हो रही है। मौसम में हो रहा यह उतार - चढ़ाव लोगों की सेहते के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। ऐसी में लोग सर्दी- जुकाम, बुखार आदि सीजनल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा उ...