मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग पड़ रहे बीमार
भदोही, अप्रैल 6 -- ज्ञानपुर, संवादाता। कालीन नगरी में हर पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात्रि में ठंडी हवा संग हल्की बारिश तो दिन में तीखी धूप से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या समस्त सीएचसी-पीएचसी समेत प्राइवेट अस्पताल हर तरफ मरीजों का तांता लगा हुआ है। मौसम का बदल रहा रुख लोगों को अस्पताल महुंचा दे रहा है।महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में ही सोमवार को मरीजों का तांता ओपीडी के बाहर लग गया। रोगियों की लंबी कतार देख चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी हलकान नजर आए। जिला अस्पताल के फीजिशियन प्रदीप कुमार ने बताया कि इन दिनों मौसम में उचार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में लोग उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी, और हड्डी रोग समेत अन्य बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। बच्चों और वृद्धों की सेहत के प्रति खास एहतियात बरतना जरूरी है। सेहत के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.