बरेली, अप्रैल 12 -- मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से सर्दी, बुखार के साथ ही हड्डी- जोड़ों में दर्द की समस्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से आधा दिन ओपीडी का संचालन किया गया। 11 बजे के बाद भी पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। बुखार, पेट से जुड़ी बीमारी के अलावा सबसे अधिक मरीज हड्डी और जोड़ों में दर्द के रहे। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश गंगवार ने बताया कि जब मौसम में उतार-चढ़ाव होता है तो गठिया या हड्डी- जोड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों को दर्द की समस्या बढ़ जाती है।दिन में चली तेज हवा, धूप से चढ़ा पारामौसम में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शनिवार को दिन में 20-25 किमी प्रति घंटा की रफ्...