हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। जिले में किसान इस समय अपने गेहूं की कटाई में जुटा हुआ है, लेकिन उसे मौसमी समस्याओं की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्दी के बाद धीरे धीरे और लगातार बढ़ने वाली गर्मी का न बढ़ना समस्या बन रहा है। इस बार मौसम आंखमिचौली खेल रहा है। गेहूं के पकने से बिल्कुल पहले लगभग पूरे उत्तर भारत में आंधी के साथ हुई बारिश ने बड़े हिस्से में किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। किसान इस बात से भी परेशान हैं कि इस बार गेहूं के दाने की चमक फीकी पड़ गई है। बाजार में ऐसे गेहूं को कम गुणवत्ता का मानते हुए व्यापारी उचित दाम नहीं दे रहे, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बार बार हो रही हल्की बारिश और आंधी ने पहले पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को बेकार कर दिया है। इसकी वजह से गेहूं की कटाई करने पर वह उखड़ रहा है, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.