मधेपुरा, मई 4 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। मौसम में हो रहा बदलाव से लोगों की सेहत पर भारी पड़ा लगा है। सर्दी- जुकाम, बुखार के साथ ही लोग डिहाइड्रेशन से पीड़ित हो रहें हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को सुबह से ही डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों का आना - जाना लगा रहा। रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सीजनल बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया गया। मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार सर्द - गर्म मौसम के कारण लोग सीजनल बीमारियों से पीड़ित हो रहें हैं। खानपान में लापरवाही डिहाइड्रेशन का बड़ा कारण बन रहा। यह भी पढ़ें- मौसम में उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर पड़ने लगा भारी इस मौसम में लोगों को खानपान और रहन - सहन में एहतियात बरतने की जरूरत है। मशालेदार चीजों से लोगों को परहेज करना चाहिए। बासी खा...