भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। मार्च माह की शुरूआत के साथ ही भगवान भाष्कर ने अपना गियर बदल दिया है। दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड का एसहास हो रहा है। इसके कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी तथा दस्त के सर्वाधिक मरीज आ रहे हैं। बच्चों की सेहत पर मौसम का असर सर्वाधिक है। उधर, होली पर्व के कारण हादसों में घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि तापमान में उतार-चढ़ाव होने से दिन में उमस शाम को हल्की सिहरन का अहसास होता है। इसके कारण ज्यादातर बच्चे बीमार पड़ते हैं। जिला अस्पताल में कोल्ड डायरियों के मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। अस्पताल में रोजाना एक दर्जन बच्चे ऐसे पहुंच रहे हैं, जिन्हें डायरिया की समस्या है। जिन्हें जांच पड़ताल करके चिकित्सक दवा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...