बांका, मार्च 31 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मौसम ने फिर से करवट ली है। सोमवार की सुबह से ही आसमान साफ नजर आया और हल्की धूप खिली रही। बीते कुछ दिनों से बदलते मौसम के कारण जहां कभी बादल तो कभी बारिश होने से जिलेभर में मौसम ठंडा रहा, वहीं सोमवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं तापमान में यह संतुलन लोगों के लिए काफी आरामदायक साबित हुआ।मौसम में सुबह के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस की गई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।जबकि सोमवार को करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली, जिसने मौसम को और भी सुखद बना दिया। वहीं, आर्द्रता का स्तर 41 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो सामान्य ...