वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। मौसम में अजीबोगरीब बदलाव हो रहा है। सोमवार को रौद्र रूप लेने का संकेत देने वाली लू पर मंगलवार को पुरवा हवा ने ब्रेक लगा दिया। इससे अधिकतम तापमान कुछ घटा लेकिन पुरवा की उमस पूरे दिन लोगों का पसीना छुड़ाती रही। राहत मिलने की जगह जनसामान्य कहीं अधिक बेचैन दिखा। वहीं, तपिश जानलेवा बन चली है। मंगलवार दोपहर सारनाथ के लेढ़ूपुर उपकेन्द्र के सामने सड़क से गुजरते 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार की सुबह तीखी धूप से अधिक पुरवा की उमस से अधिक असहज लगी। मौसम के अनुसार दिन बीतने के साथ पारा चढ़ा लेकिन सूरज की किरणों में सोमवार जैसी दाहकता नहीं थी। यह भी पढ़ें- लखनऊ में पारा गिरा पर भीषण उमस से पसीना-पसीना हुए लोग लोग पसीने से बहुत परेशान हुए। घर हो या बाहर, कहीं राहत नहीं थी क्योंकि पुरवा क...