मौसम में अचानक बदलाव से बढ़ी उमस, तेज धूप ने लोगों को किया बेहाल
शामली, जून 17 -- जनपद में पिछले दो दिनों के दौरान मौसम ने तेजी से करवट ली है। मंगलवार को जहां बादलों और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, वहीं बुधवार को तेज धूप तथा बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी के चलते दिनभर लोग गर्मी और चिपचिपाहट से बेहाल नजर आए। गत मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा और अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर चलती हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी और वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। लेकिन गुरूवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस में बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर होते-होते गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि बाजारों बडा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.