कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- तीन दिन पूर्व हुई बारिश के चलते जिले भर में गेहूं की कटाई व मड़ाई का कार्य बाधित हो गया था। बारिश के बाद हो रही तल्ख धूप से मौसम मुफीद होते ही किसानों ने गेहूं की कटाई-मड़ाई में पूरी ताकत झोंक दी है। अब फसलों को घर पहुंचाने में किसान तनिक भी चूक करता नहीं दिख रहा है। अप्रैल में गेहूं की कटाई-मड़ाई के जोर पकड़ते ही बारिश व आंधी ने न केवल फसलों को भिगोने का काम किया बल्कि इधर-उधर बिखेर भी दिया था। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह से मौसम साफ हो गया। दिन में तल्ख धूप होने के कारण बारिश के पानी से भीगी फसलें सूख गईं तो खड़ी फसलें भी कटाई के लिए एक बार फिर से तैयार हो गई हैं। ऐसे में सोमवार की सुबह से फसलों की कटाई व मड़ाई का काम तेजी पकड़ चुका है। किसान दिन में फसलों की कटाई कर रहा है तो रात में ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.