रामपुर, मई 7 -- रामपुर। लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज आमजन के साथ ही किसानों की समस्याओं को बढ़ा रहा है। जहां आंधी-बारिश से बिजली गुल हो रही है तो वहीं खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। सबसे अधिक नुकसान गेहूं और आम की फसल को हो रहा है। इसके अलावा लगातार बदल रहे मौसम के कारण मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। खासतौर पर आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार की देर रात आई आंधी से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई, जो सुबह में बहाल हो सकी। इसके अलावा खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल व आम को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि आंधी के बाद से गर्मी से काफी राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और हवा में 60 फीसदी नमी दर्ज की गई। इस बार मौसम को ल...