कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। शनिवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। सुबह कोहरे की धुंध व बदली के साथ दिन शुरू हुआ। दिन में धूप निकलने व तेज हवा के बावजूद पारा सामान्य से साढ़े चार डिग्री नीचे रहा। वहीं मौसम साफ होते ही किसान खेतों में पहुंच कर लाही की थ्रेसिंग कराने, धनियां की कटाई आदि में जुट गए। इससे खेतों में चहल-पहल दिखी। जनपद में शुक्रवार को देर रात तक रुक-रुक कर बूंदा बांदी का सिलसिला जारी रहा। रात में पारा सामान्य से पौने तीन डिग्री ऊपर पहुंचने के बावजूद मौसम में ठंडक बरकार रही। शनिवार सुबह मौसम ने फिर से करवट बदली। असामान में कोहरे की धुंध व बदली के साथ दिन की शुरूआत हुई, लेकिन धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर में धूप के बाद भी पारा सामान्य से साढ़े चार डिग्री नीचे रह...