कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। तापमान में इजाफा होने व तेज धूप की वजह से मौसम तल्ख होने लगा है। रविवार को दोपहर में पारा सामान्य से करीब एक डिग्री नीचे रहने के बाद भी चटख धूप के साथ गर्म हवा ने मौसम को तल्ख कर दिया। इससे परेशान राहगीर जहां सड़क किनारे पेड़ों की छाया तलाशते दिखे। वहीं गर्मी के बाद भी किसान खेतों में डेरा डालकर पककर तैयार फसलों की कटाई व थ्रेसरिंग कराने में जुटे रहे। जनपद में मौसम के साथ ही पारे में भी उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। छह दिन पहले बारिश अव ओले गिरने के बाद चार दिन तक मौसम बेपटरी रहा। शनिवर को दिन मौसम साफ होने व दिन में तेज धूप के बाद भी रात में पारा सामान्य से करीब दो डिग्री नीचे जाकर 18.2 डिग्री रहा। इसके बाद मच्छरों की वजह से लोग परेशान रहे। रविवार को बदली ...