महोबा, अप्रैल 30 -- महोबा, संवाददाता। मौसम बदलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को दिन में धूल भरी तेज हवा चलने के बाद दोपहर को एक बार फिर सूरज की किरणों ने लोगों को परेशान किया। तेज आंधी से जगह-जगह पेड़ की टहनियां गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहने के बाद एकाएक धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान हो गए। तेज आंधी से लोगों के घर धूल से गंदे हो गए। सड़क किनारे पटरी पर दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा जबकि बाजार में दुकानदार धूल से बचाव के लिए दुकानों को बंद करते दिखे। यह भी पढ़ें- दिन में बरसी आग, रात को आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत, कई जगह उखडे़ पेड़ आंधी के बाद दोपहर को तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने तीन दिन तेज हवाओं के चलने का पूर्वानुमान लगाया है। बता दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.