बाराबंकी, फरवरी 16 -- बाराबंकी। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक रविवार को बंद रहे। अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी व पैथोलॉजी के सामने लंबी लाइन दिखी। मौसम में बदलाव के चलते आंख की एलर्जी के मरीजों के साथ सर्दी जुकाम व त्वचा रोग के मरीजों की तादात ज्यादा रही। सोमवार को 2265 मरीजों का पंजीकरण किया गया। भीड़ बढ़ने पर 468 मरीजों के पर्चा हाथ से बनाने पड़े। ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी, एक्सरे व दवा काउंटर पर मरीजों को लाइन लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा। 2265 मरीजों का हुआ पंजीकरण: सोमवार को जिला अस्पताल में 2265 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अस्पताल का गेट खुलने से पहले ही मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन लगाना शुरू कर दिया। पर्चा लेकर ओपीडी पहंुचे मरीजों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.