उरई, फरवरी 1 -- उरई/जालौन। जनपद में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के चलते ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार सुबह भी शहरी क्षेत्र के अलावा गांव तथा सड़को में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही और सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कुछ दिनों से मौसम सामान्य रहने के बाद अचानक चली ठंडी हवाओं और कोहरे ने लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया। सुबह टहलने निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम दिखाई दी। किसान छिरिया सलेमपुर निवासी विजय शर्मा भैया जी,पर्वत पुरा निवासी दयाशंकर, हरिओम सुरेश कुमार आदि ने बताया कि ठंड बढ़ने से गेहूं व सरसों की फसलों को लाभ मिल सकता है, लेकिन अधिक समय तक कोहरा रहने पर नुकसान की आशंका भी है।आसमान में बदली से भी फसलों में नुकसान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.