सोनभद्र, दिसम्बर 7 -- सोनभद्र/खलियारी, हिसं। राबर्ट्सगंज नगर और खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर कुल 112 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। मौसम बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, वायरल और खांसी के मरीज सबसे अधिक पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फिजिशियन डा.जेपी सिंह ने आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों की जांच की। यहां पर कुल 37 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव करते हुए बाहर निकलें। ऊनी कपड़े हमेशा पहनकर रहें। नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर सीएम आरोग्य मेला में कुल 75 मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी के प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.