मौसम बदला, दिल के मरीज बढ़े
पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। पहले जहां सर्दियों में हृदय रोगियों की संख्या अधिक रहती थी, वहीं अब गर्मी के मौसम में भी दिल से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिक कॉलेज में हृदय रोगियों की ओपीडी में सर्दी के मुकाबले करीब 20 फीसदी अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें उच्च रक्तचाप, सीने में दर्द, धड़कन अनियमित होना और सांस फूलने जैसी शिकायतें हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान और मधुमेह जैसी बीमारियों के कारण हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। कई ऐसे मरीज भी सामने आ रहे हैं, जो नियमित रूप से दवाएं ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- मौसम बदला, दिल के मरीज बढ़े बावजूद उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं रह पा रहा है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी, अनियमित दिनचर्या और लापरवाही भी इसके कारण बन रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.