मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम में आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। तापमान गिरने से लीची को लाभ होने लगा है। आम का टिकोला झड़ने में भी कमी आई है। करीब 20 दिनों से किसान अधिक तापमान और पछिया हवा से परेशान थे। आम का टिकोला झड़ने लगा था। लीची पर ठंडा-गरम का असर पड़ने लगा था। किसान बागानों में नमी बनाए रखने के लिए लगातार सिंचाई कर रहे थे।पुरबा हवा चलने से गिरा तापमानपुरबा हवा चलने से दो दिनों में चार डिग्री तक तापमान गिर गया है। हवा में नमी भी बनी हुई है। इससे लीची का तेजी से विकास होगा। लीची किसान शैलेन्द्र कुमार शाही ने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर लीची को नुकसान होने लगता है। इसमें फल का आकार और मिठास दोनों प्रभावित होता है। तापमान गिरने से लीची के फल को लाभ मिलेगा। कुढ़नी के मो...