मौसम बदलने से फरीदाबाद के अस्पतालों में बुखार के मरीज बढ़े
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। स्मार्ट सिटी में वायरल और टायफाइड बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से बीके अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। बाल रोग और सामान्य रोग विशेषज्ञों के ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अस्पताल में इन दोनों बीमारियों के करीब 80 तक मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों के अलावा रोजाना घर से बाहर निकलने वाले लोग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इन दिनों सुबह के समय ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना रहता है, जबकि दोपहर में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। सुबह और दिन के तापमान में अंतर होने से शरीर को मौसम के अनुसार ढलने में परेशानी होती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.