फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- -वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों में 70 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में मौसम के तेजी से बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और गर्मी का एहसास होता है, जबकि शाम ढलते ही मौसम सुहाना और सामान्य हो जाता है। दिन और रात के तापमान में इस अंतर के चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। खासकर वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन बीमारियों के मरीजों की संख्या में 70 प्रतिशत तक बढ़ गई है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से बढ़ती गर्मी के कारण लोगों ने अपने घरों और दफ्तरों में एसी चलाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज गर्मी और फिर एसी की ठंडी हवा के संपर्क में आने से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव हो रहा ह...