गंगापार, मार्च 25 -- मौसम बदलने के कारण जहां वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, बुखार और खुजली के मरीज बढ़ गये हैं वहीं कुत्तों के काटने की संख्या में भी खूब इजाफा हुआ है। मंगलवार को सीएचसी खुलने पर सर्दी जुकाम और बुखार के 276 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इन मरीजों के सम्बन्ध मे डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बार बार मौसम बदलने से लगभग हर घर में कोई न कोई परेशान है। सीएचसी कोरांव मे 37 नये एवं पुराने कुत्ते काटने के मरीज भी पहुंचे। डॉ धर्मेंद्र ने लोगों को बदलते मौसम में एहतियात बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...