जौनपुर, मार्च 7 -- सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर और आसपास के इलाकों में मौसम के बदलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि मच्छरों की भरमार के चलते रात की नींद हराम हो गई है। तो वहीं संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। जिम्मेदार भी इस समस्या से निजात दिलवाने में असक्षम साबित हो रहे है। स्थानीय लोगों में श्याम कुमार मौर्या, धीरज जायसवाल, अंकित मोदनवाल, अशोक विश्वकर्मा व निहाल अंसारी आदि ने इस समस्या से जिला प्रशासन से निजात दिलवाने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद मुंगरा के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया है कि फार्गिग की और बेहतर व्यवस्था किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.