कन्नौज, फरवरी 25 -- -नगर पंचायत से फॉगिंग कराने की मांग तालग्राम, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। शाम ढलते ही मोहल्लों और बाजारों में मच्छरों के झुंड लोगों को परेशान कर रहे हैं। घरों के अंदर भी स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की नींद प्रभावित हो रही है। लोगों ने नगर पंचायत से जल्द फॉगिंग कराने की मांग की है। नगर पंचायत के स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सर्दी का असर कम होते ही मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ गई है। कई घरों में बुखार के मरीज भी सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में बीमारी का डर बना हुआ है। नगरवासियों ने प्रशासन से शीघ्र फॉगिंग अभियान चलाने, नालियों की नियमित सफाई कराने तथा एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सके। ...