सहरसा, अप्रैल 10 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। जिले में मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के साथ ही दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दर्जन से अधिक मरीजों ने लूज मोशन की शिकायत को लेकर इलाज कराया, जिनमें से करीब आधा दर्जन मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया। यही स्थिति अब जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी देखने को मिल रही है, जहां रोजाना दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अचानक बढ़ी गर्मी और मौसम में उतार-चढ़ाव इसका मुख्य कारण है। डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाहसदर अस्पताल और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य क...