शामली, अप्रैल 6 -- मौसम में बदलाव और तापमान बढ़ने के साथ ही शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों तक लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि आए दिन कुत्तों द्वारा राहगीरों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुत्तों के हमलों में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन कुत्तों को पकडने में नाकाम है। रविवार को हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली और जिला अस्पताल शामली में कुत्तों के काटने से घायल एक दर्जन से अधिक लोग उपचार के लिए पहुंचे। अस्पतालों में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। डॉक्टरों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, आवारा कुत्तों का व्यवहार आक्रामक हो जाता है, जिससे काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ...