गंगापार, अप्रैल 15 -- मौसम बदलते ही कई दिनों से दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और रात में मौसम नम होने से अस्थमा के साथ हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को अस्पताल में इलाज कराने वालों की संख्या डेढ़ सौ के आसपास रही, जिसमें अस्थमा के मरीजों के साथ हृदय रोगी ज्यादा रहे। सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। एहतियात न बरतने पर सर्दी, जुकाम के साथ बुखार और अस्थमा का खतरा बना रहेगा। डॉ. विजय प्रकाश त्यागी और डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखें और रात के समय ठंडी चीजों से परहेज जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...