चंदौली, जून 1 -- पीडीडीयू नगर (चंदौली), संवाददाता। जिले में बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था। तापमान में गिरावट होने के साथ है गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को काफी राहत मिल गई थी। लेकिन दो दिन बाद सोमवार को फिर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान दिखे। अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जिससे रहगी, यात्रियों और कामगारों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर में सड़कों पर लोग कम नजर आए और दुकानों पर आम का पना, नींबू पानी और शीतल पेयजल पीते दिखे।सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरो और यात्रियों को हुई। बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर यात्री चिलचिलाती धूप में इंतजार करते रहे। दोपहर में बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...