आगरा, मार्च 24 -- मौसम के अचानक करवट बदलते ही वायरल रोग से पीड़ित रोगियों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। सोमवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे रोगियों की संख्या 1969 तक पहुंच गई। इनमें वायरल बुखार से पीड़ित 345 और सांस संबंधी रोग से पीड़ित 173 रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार किया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी व रोगी पर्चा बनवाने के लिए रोगियों की कतारें दिखीं। तीमारदार रोगियों को लेकर सुबह से ही जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में 1713 नए रोगी उपचार कराने आए। वायरल बुखार से पीड़ित 345 रोगियों का उपचार करने के बाद उनके रक्त की जांच कराई गई है। बुखार से पीड़ित रोगियों में 12 वर्ष से कम उम्र के 148 रोगी शामिल हैं। मौसम में बदलाव की वजह से सांस संबंधी रोग से पीड़ित ...