सोनभद्र, जून 28 -- सोनभद्र/खलियारी, हिटी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम परिवर्तन होने के चलते सिर, पेट दर्द, वायरल फीवर के सबसे अधिक मरीज पहुंचे थे। इस दौरान कुल 78 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में डॉ. जेपी सिंह ने 30 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवा का वितरण किया गया। फार्मासिस्ट मनोज कुमार के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आरोग्य मेले में सिर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- 25 मरीजों सेहत की जांच कर दी गई दवा डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने ...