आगरा, फरवरी 28 -- जनपद में मौसम परिवर्तन की वजह से लोग वायरल बुखार व सांस रोगों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर होते ही लोगों को चटख धूप ने परेशान कर दिया। दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्यिसय पहुंच रहा है। सुबह व शाम सर्दी की वजह से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण एक हजार से अधिक रोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल आ रहे हैं। सोमवार व मंगलवार को रोगियों की संख्या 15 सौ के पार पहुंच जाती है। शनिवार को जिला अस्पताल आए 1062 रोगियों में वायरल बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या 215 थी। सांस रोग से पीड़ित 195 रोगियों को चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद दवाएं बितरित की हैं। सांस रोगियों में 12 वर्ष से कम उम्र के 75 रोगी शामिल ह...